प्रोफ़ाइल

डॉ. टी. वी. सोमानथन

मंत्रिमंडल सचिव

डॉ. टी. वी. सोमनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा के1987 बैच के, तमिलनाडु कैडर के प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, जो वर्तमान में 30 अगस्त 2024 से भारत के मंत्रिमंडल सचिव के रूप में कार्यरत हैं। तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर के दौरान, वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

मंत्रिमंडल सचिव के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, डॉ. सोमनाथन भारत के वित्त सचिव के रूप में कार्य करते हुए व्यय विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं। केंद्र में उनकी पिछली भूमिकाओं में प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में अपर सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया जाना शामिल हैं, जहाँ उन्होंने विभिन्न अभिशासनात्मक और नीतिगत पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, डॉ. सोमनाथन ने विश्व बैंक समूह में, शुरुआत में इसके प्रतिष्ठित यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम के माध्यम से जुड़ने के उपरांत, वाशिंगटन, डीसी में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के रूप में कार्य किया। सार्वजनिक वित्त और आर्थिक नीति के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को भारत और विदेश, दोनों में व्यापक मान्यता दी गई है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में, उन्होंने संयुक्त सचिव के रूप में महत्वपूर्ण योगदान किया और सुधारों तथा विनियामक ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे कॉर्पोरेट प्रशासन को बढ़ावा मिला।

शैक्षणिक योग्यता

  • अर्थशास्त्र में पीएच.डी., कलकत्ता विश्वविद्यालय
  • कार्यपालक विकास कार्यक्रम, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)
  • लागत लेखाकार (सीएमए)
  • कंपनी सचिव (सीएस)

डॉ. सोमनाथन गहन शैक्षणिक समझ और व्यावहारिक प्रशासनिक अनुभव रखते हैं, जो उन्हें भारत के सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवकों में से एक बनाता है। उनका पेशेवर सफ़र, उत्कृष्टता, ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।